Top News

ट्रांसपोर्टर ने अपने ड्राइवरों पर लगाया कोयला चोरी के आरोप, थाने में शिकायत  

Nil dhankar
2 Dec 2023 1:46 PM IST
ट्रांसपोर्टर ने अपने ड्राइवरों पर लगाया कोयला चोरी के आरोप, थाने में शिकायत  
x

बिलासपुर। अवैध कोयला डिपो संचालकों और ड्राइवर की मिली भगत से खदान से निकले कोयले की चोरी और मिलावटखोरी चल रही है। ऐसे ही एक मामले में एक ट्रांसपोर्टर ने अपने दो ड्राइवरों के खिलाफ फिर दर्ज कराई है।

रतनपुर पुलिस के मुताबिक ट्रांसपोर्टर पंकज सिंह गांधी की पत्नी के नाम पर दो ट्रेलर हैं। इनमें से एक को झारखंड का अमित उरांव और दूसरे को बिहार का अमित शर्मा चलाता है। 28 नवंबर को चिरमिरी की खदान से दोनों ट्रेलर 35-35 टन कोयला लोड कर फैक्ट्री ले जाने के लिए निकले। मगर उन्होंने रतनपुर के पास मोहतराई में अवैध रूप से संचालित एक कोल डिपो में कोयला खफा दिया और बदले में चूरा और घटिया कोयला फैक्ट्री में अनलोड कर दिया। ट्रांसपोर्टर को फैक्ट्री संचालक से इस बात की जानकारी मिली। तब उन्होंने रतनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों ड्राइवर ट्रेलर छोडक़र भाग गए हैं।

Next Story