Top News

ट्रेलर ने साइकिल को रौंदा, अधेड़ की मौत  

Nil dhankar
8 Dec 2023 12:00 PM IST
ट्रेलर ने साइकिल को रौंदा, अधेड़ की मौत  
x

कोरबा। जिले के गेवरा खदान में एक बार फिर हादसा हुआ है. गेवरा के कोयला परिवहन मार्ग पर ट्रेलर की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. मृतक की पहचान 36 वर्षीय धनीराम पटेल, सिरली बोइदा हरदी बाजार निवासी के रूप में हुई है. मामला दीपका थाना क्षेत्र का है.

घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. वहीं, ट्रेलर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Next Story