Top News

करंट लगाकर किया बाघ का शिकार, 5 आरोपी गिरफ्तार

27 Jan 2024 9:27 AM GMT
करंट लगाकर किया बाघ का शिकार, 5 आरोपी गिरफ्तार
x

सारंगढ़़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में राष्ट्रीय पशु बाघ का शिकार करने का मामला आमने आया है। इस घटना के बाद वन विभाग की टीम ने शिकार के 6 दिन बाद 5 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। आरोपियों द्वारा जंगली सुअर के शिकार के लिए विद्युत प्रवाहित तार बिछाया गया था, जिसके चपेट …

सारंगढ़़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में राष्ट्रीय पशु बाघ का शिकार करने का मामला आमने आया है। इस घटना के बाद वन विभाग की टीम ने शिकार के 6 दिन बाद 5 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। आरोपियों द्वारा जंगली सुअर के शिकार के लिए विद्युत प्रवाहित तार बिछाया गया था, जिसके चपेट में बाघ आ गया और उसकी मौत हो गई। यह बाघ बीते एक माह से सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के गोमर्डा अभ्यारण्य में विचरण कर रहा था। बीते एक माह के भीतर उसने नील गाय सहित अन्य जानवरों का शिकार किया था और वन विभाग इसके मूवमेंट को कैद करने के लिये टै्रपिंग कैमरों के जरिये नजर रख रहा था।

बाघ के शिकार का मामला सामने आने के बाद वन विभाग की टीम ने इसे पहले तो छुपाने का प्रयास किया, लेकिन बाद में पांच शिकारियों को वन्य अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। वन विभाग के अनुसार यह बाघ जिले की सीमा से लगे ओडिशा के जंगलों से इस गोमर्डा अभ्यारण्य में आ गया था। रायगढ़ जिले सहित सारंगढ़-बिलाईगढ़ इलाके में जंगली जानवरों के शिकार की घटनाएं लगातार सामने आते रही है और सबसे ज्यादा घटनाएं तो जंगली हाथियों के मामले हैं बावजूद इसके वन विभाग ऐसे अवैध शिकार पर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं कर पाता जिसके कारण अब शिकारियों ने सीधे राष्ट्रीय पशु बाघ का शिकार करके विभाग को चुनौती दे दी है।

जंगलों में अवैध विद्युत कनेक्शन के जरिये तार बिछाकर जंगली सुअर सहित अन्य जानवरों के शिकार करने वाले शिकारी वन विभाग के कर्मचारियों से मिली भगत करके लगातार अवैध शिकार करते आ रहे थे। सारंगढ़ के गोमर्डा अभ्यारण्य में दिसम्बर माह में क्षेत्र के जंगल में एक बाघ को विचरण करते देखा गया था, जिसके बाद वन विभाग द्वारा कैमरा ट्रैप लगाकर तथा एसटीपीएफ का गठन कर उक्त बाघ का सतत् निगरानी की जा रही थी। साथ ही लगातार मॉनिटरिंग एवं ट्रैकिंग किया जा रहा था। इसी बीच 12 जनवरी के पश्चात् इसके जंगल मे बाघ के फूटप्रिंट नहीं मिलने के कारण वन विभाग को हुई शंका के आधार पर विभाग ने अपने मुखबिरों को अलर्ट कर पता साजी चालू कर दिया गया।

जिसके तहत 24 जनवरी को मुखबिरों से प्राप्त सूचना के आधार पर पहले 03 आरोपियों को पकड़ा गया जिनके द्वारा पूछताछ में बताया गया कि जंगली सुअर का शिकार करने के लिए लगाये गये बिजली तार में एक नग बाघ की मृत्यु हो गई है। पकड़े जाने के डर से शिकारियों ने बाघ के शव को नजदीक जंगल में लात नदी के किनारे दफना दिया था। सारंगढ़ वन मंडल की टीम, एसटीपीएफ एवं वन विभाग के डॉग स्कवॉड के द्वारा आरोपियों द्वारा शव को दफनाये गये स्थान का मुआयना कर एक बाघ का कंकाल खोज निकाला। साथ ही साथ डॉग स्कवॉड द्वारा आरोपियों के घर में छापामारी की कार्रवाई की गई जिससे शिकार करने में प्रयुक्त बिजली के तार एवं अन्य शिकार संबंधित सामग्री का जब्ती किया गया एवं अन्य 02 आरोपियों को भी पकड़ा गया। शव परीक्षण कर नियमानुसार जलाया गया। शव परीक्षण के दौरान उक्त बाघ के सभी अंग सही सलामत पाया गया एवं नमूना सैम्पल जांच हेतु भेजा गया।

    Next Story