Top News

अस्पताल में घूम रहे चोर, महिला का पर्स किया पार 

Nil dhankar
11 Dec 2023 1:49 PM IST
अस्पताल में घूम रहे चोर, महिला का पर्स किया पार 
x

अंबिकापुर। अंबिकापुर जिले में चोरों का आतंक इस कदर है कि, अब वो सुने घरों में नहीं बल्कि अस्पतालों में चोरी की वारदात को अंजाम देने लगे है। चोरों ने अस्पताल में प्रसव कराने आने आई महिला का पर्स चोरी कर लिया। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला अंबिकापुर जिले के ग्राम लोसगा के लखनपुर थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हैं। जहां एक गर्भवती महिला प्रसव कराने आई थी, पीड़िता पर्स रख अपनी देवरानी को प्रसव कक्ष तक छोड़ने गई इसी बीच चोरों ने मौका पाकर महिला का पर्स उड़ा दिया। पर्स में 25 हजार नकदी समेत कई दस्तावेज मौजूद थे।

Next Story