साक्ष्य छिपाने शव को फेंक दिये थे तालाब में, अभनपुर हत्याकांड का खुलासा

रायपुर। अभनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम गिरोला स्थित तालाब में मिले शव की हत्या का पर्दाफाश हो गया है. दरअसल बीते दिनों पुलिस को नरवा तालाब में एक व्यक्ति का शव पानी में होने की सूचना मिली थी. जिस सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर शव को तालाब से बाहर निकाल कर देखने पर पाया गया कि शव के शरीर के विभिन्न भागों में धारदार हथियार से चोट पहुंचाने के निशान थे। आसपास पूछताछ के आधार पर शव की पहचान गिरधारी रात्रे पिता नोहर रात्रे उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम गिरोला थाना अभनपुर रायपुर के रूप में की गई तथा मृतक की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिता नोहर रात्रे द्वारा दिनांक 05.12.23 को थाना अभनपुर में दर्ज करायी गयी थी। किसी अज्ञात आरोपी द्वारा धारदार वस्तु से गिरधारी रात्रे के शरीर पर चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नियत से शव को तालाब में फेंक दिया गया था।






