Top News

टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस कल रद्द

5 Feb 2024 11:11 PM GMT
टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस कल रद्द
x

रायपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत राऊरकेला-झारसुगुड़ा सेक्शन के बीच तीसरी लाइन का कार्य किया जाएगा, इस कार्य के लिए ट्राफिक कम पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। यह ब्लॉक का कार्य 07 फरवरी, को 06 घंटे तक किया जाना है। इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर …

रायपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत राऊरकेला-झारसुगुड़ा सेक्शन के बीच तीसरी लाइन का कार्य किया जाएगा, इस कार्य के लिए ट्राफिक कम पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। यह ब्लॉक का कार्य 07 फरवरी, को 06 घंटे तक किया जाना है। इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ गाड़ियो का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रद्द होने वाली गाड़ी

7 फरवरी, को 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

7 फरवरी को 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

देर से चलने वाली गड़िया:-

6 फरवरी, को मुंबई से चलाने वाली 12261 मुंबई-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस हावड़ा से 3 घंटे 45 मिनिट देरी से रवाना होगी।

6 फरवरी, को कुर्ला से चलने वाली 22511कुर्ला –कामाख्या एक्सप्रेस कुर्ला से 6 घंटे देरी से रवाना होगी।

6 फरवरी, 2024 को राजेंद्र नगर से चलने वाली 13288 राजेंद्र नगर –दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राजेंद्र नगर से 0़3 घंटे देरी से रवाना होगी।

7 फरवरी, 2024 को दुर्ग से चलने वाली 13287 दुर्ग- राजेंद्र नगर साउथ बिहार एक्सप्रेस दुर्ग से 03 घंटे देरी से रवाना होगी।

6 फरवरी, 2024 को योग नगरी ऋषिकेश से चलाने वाली 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस हावड़ा से 03 घंटे 15 मिनिट देरी से रवाना होगी।

    Next Story