Top News
शपथ ग्रहण समारोह, साइंस कॉलेज मैदान में बनाए जा रहे 3 बड़े डोम
Nil dhankar
12 Dec 2023 11:16 AM IST

x
रायपुर। बुधवार को शहर के साइंस कॉलेज मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरो पर हैं. कल दोपहर 2 बजे नवनियुक्त सीएम अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेंगे. समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने को देखते हुए मुख्य डोम के साथ तीन अन्य डोम भी तैयार किए जा रहे हैं. तीन बड़े डोम के साथ एक मुख्य मंच भी तैयार किया जा रहा है.
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं. साइंस कॉलेज ग्राउंड में अलग-अलग जिलों के पुलिस बल का डिप्लॉयमेंट किया जा रहा है.
Next Story






