Top News

रायपुर में फौजी घायल, कार का हुआ एक्सीडेंट

Nil dhankar
9 Dec 2023 8:54 AM IST
रायपुर में फौजी घायल, कार का हुआ एक्सीडेंट
x

रायपुर। रायपुर में सेना के एक जवान की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सरोना ओवरब्रिज के पास पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि जवान को किसी प्रकार की चोट लगने की सूचना नहीं है।

दुर्ग के कैलाश नगर निवासी जितेंद्र जायसवाल ने आमानाका थाने में FIR दर्ज करवाई है कि वो सेना में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। शुक्रवार की दोपहर वो अपनी कार से ड्यूटी कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान जब वह सरोना ओवर ब्रिज के पास पहुंचा, तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मार दी। इस घटना से कार के ड्राइवर साइड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इस मामले में आमानाका पुलिस आगे की जांच कर कार्रवाई कर रही है।

Next Story