Top News

एसआई भर्ती के उम्मीदवारों ने की सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात

Nil dhankar
11 Dec 2023 10:18 AM IST
एसआई भर्ती के उम्मीदवारों ने की सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ को विष्णुदेव साय के रूप नया सीएम मिल गया है। बता दें कि विष्णुदेव साय सरगुजा संभाग से आते हैं और कुनकुरी विधानसभा के विधायक है, वे आदिवासी समाज से आते हैं।

विष्णुदेव साय आरएसएस के करीबी हैं और राज्य तथा केंद्र सरकार में काम करने का अनुभव है। इसी बीच राज्यपाल द्वारा नियुक्ति पत्र मिलने के बाद लोग प्रदेश के नए मुखिया विष्णुदेव साय को बधाई देने पहुंच रहे है। इसी बीच सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के प्रभावित उम्मीदवार उनसे मिलने पहुंचे।

बता दें कि सारी प्रकिया पूरी होने के बाद भी अंतिम परिणाम के लिए सब इंस्पेक्टर अभ्यर्थी दर-दर भटक रहे है। वहीं, नए सीएम घोषित होने के बाद आज सीएम विष्णुदेव साय से सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के प्रभावित उम्मीदवार मिलने पहुंचे और अंतिम परिणाम के साथ जॉइनिंग देने के लिए आग्रह किया। उम्मीदवारों ने बताया कि सब कुछ प्रक्रिया पूरी हो चुकी है लेकिन जॉइनिंग नहीं दी गई है।

Next Story