Top News

सरपंच रहे दो बार, अब यहां की जनता ने बीजेपी कार्यकर्ता को बनाया विधायक

Nil dhankar
4 Dec 2023 3:34 PM IST
सरपंच रहे दो बार, अब यहां की जनता ने बीजेपी कार्यकर्ता को बनाया विधायक
x

रायपुर। रायपुर के अभनपुर विधानसभा से भाजपा ने जीत दर्ज की है. बीजेपी प्रत्याशी बेंद्री के सरपंच इंद्रकुमार साहू ने मौजूदा विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धनेंद्र साहू को 15553 वोटों से हराया है. जीत के बाद इंद्रकुमार साहू ने कहा, अभनपुर की जनता ने मुझे सरपंच से विधानसभा की दहलीज तक पहुंचाया. उन्होंने पीएम मोदी की गारंटी पर जनता का आशीर्वाद मिलने की बात कही.

बता दें कि अभनपुर नया रायपुर का हिस्सा है. अभनपुर में साहू समाज का काफी दबदबा रहा है और यही कारण है कि कांग्रेस और बीजेपी अपनी तरफ से यहां साहू उम्मीदवारों को ही मौका दिया था. इस विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी धनेन्द्र साहू और बीजेपी के इंद्रकुमार साहू के बीच था.

अभनपुर में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 13 हजार 936 है, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 106315 है. वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 107621 है. 2023 में 83.44 प्रतिशत मतदान हुआ है. 2008 के चुनावों में करीब 2 हजार से भी अधिक वोटों के अंतर से बीजेपी के चंद्रशेखर साहू ने जीत हासिल की थी. 2013 में कांग्रेस के धनेंद्र साहू ने अभनपुर सीट पर 67926 वोटों के साथ फिर जीत हासिल की थी. 2018 में अभनपुर से कांग्रेस के धनेंद्र साहू ने भाजपा प्रत्याशाी चंद्रशेखर साहू को 23471 वोट से हराया था.

Next Story