Top News
साय कैबिनेट का विस्तार 17 दिसंबर को, नए मंत्रियों की सूची तैयार
Nil dhankar
15 Dec 2023 7:33 AM IST

x
रायपुर। साय कैबिनेट का विस्तार 17 दिसंबर को होगा। एक नई सूची तैयार की गई है। इस सूची के नामों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी सहमति है। फिलहाल ये नाम लिफाफे में बंद हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि खर मास लगने के दिन यानी 17 दिसंबर को साय कैबिनेट के मंत्रियों की शपथ दिलाई जा सकती है। राज्यपाल के दिल्ली से लौटते ही शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।
बता दें कि राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन अभी दिल्ली प्रवास पर चले गए हैं। राज्यपाल 13 से 17 दिसंबर तक दिल्ली में रहेंगे। 17 दिसंबर को वे वापिस रायपुर लौटेंगे। इसके बाद ही सीएम विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का विस्तार संभव हो पाएगा।
Next Story






