Top News

रायपुर: जंगली सुअर ने किया हमला, किसान घायल

Nil dhankar
11 Dec 2023 4:35 PM IST
रायपुर: जंगली सुअर ने किया हमला, किसान घायल
x

रायपुर। खरोरा के ग्राम नवागांव में इन दिनों जंगली सुअर का आतंक दिनों-दिन बढ़ते जा रहा है। सोमवार को खेत गए किसान पर फिर एक सुअर ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित मशक्कत के बाद सुअर के कब्जे से निकलकर भागा जिससे उसकी जान बच गई। लेकिन गंभीर रूप से घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम नवागांव निवासी 52 वर्षीय जवाहरलाल वर्मा सोमवार को सुबह धान कटाई के लिए खेत गया था। खेतों में इन दिनों बड़े पैमाने पर धान की कटाई चल रही है। जवाहर भी धान काटने खेत पहुंचा। कटाई के दौरान जंगली सुअर ने अचानक उसपर हमला कर दिया। जवाहर किसी हालत में सुअर से बचते हुए शोर मचाने लगा। तभी आसपास मौजूद लोगों ने आकर उसे बचाया और अस्पताल ले गए। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

Next Story