Top News

रायपुर उत्तर विधानसभा सीट, अजीत कुकरेजा ने बिगाड़ा कांग्रेस का खेल

jantaserishta.com
3 Dec 2023 7:14 PM IST
रायपुर उत्तर विधानसभा सीट, अजीत कुकरेजा ने बिगाड़ा कांग्रेस का खेल
x

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के 90 सीटों के लिए आज मतगणना हो रही है। इस बार प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का सूपड़ा साफ हो गया है। वहीं भाजपा ने 54 और कांग्रेस ने 35 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं पाली तानाखार सीट से गोडवाना गणतंत्र पार्टी को जीत मिली है। इस बार 90 विधानसभा सीटों में से 19 सीटों पर भाजपा-कांग्रेस के महिला प्रत्याशियों ने बाजी मारी है।

वहीं रायपुर के उत्तर विधानसभा सीट के बारे में बात की जाए तो यहां से भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा को 54279 हजार वोट मिले है। पुरंदर मिश्रा ने 23054 हजार वोटो से चुनाव जीता है। वहीं रायपुर उत्तर से कांग्रेस के प्रत्याशी कुलदीप जुनेजा को 31225 वोट मिले हैं। वहीं इस चुनाव में कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले अजीत कुकरेजा को विधानसभा चुनाव में 22939 वोट मिले हैं।

चुनाव परिणाम आने के बाद कहा जा रहा है कि, अगर अजित कुकरेजा निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ते तो कांग्रेस का वोट नहीं बंटता। इतना ही नहीं कहा ये भी जा रहा है कि, अगर अजीत कुकरेजा बागी होकर चुनाव नहीं लड़ते तो कांग्रेस को इसका फायदा मिलता और और रायपुर उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप जुनेजा आसानी से जीत हासिल कर लेते।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story