Top News
डीकेएस हॉस्पिटल से कैदी फरार, प्रहरियों को दे गया चकमा
Nil dhankar
10 Dec 2023 7:57 AM IST

x
रायपुर। राजधानी रायपुर से जेल प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही की खबर सामने आई है। रायपुर के सरकारी डीकेएस अस्पताल से कैदी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि ये कैदी सरकारी डीकेएस अस्पताल में अपना इलाज कराने आया था। इस दौरान रायपुर सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी जेल प्रहरियों को चकमा देकर फरार हो गया है। अब पुलिस इस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के सरकारी डीकेएस अस्पताल से फरार कैदी डीडी नगर इलाके में लूट और हत्या का प्रयास के मामले में जेल में बंद था। इस फरार कैदी का नाम देवीप्रसाद बंसोर बताया जा रहा है। गोलबाजार थाना में पुलिस अभिरक्षा से फरारी की धाराओं में एफआईआर दर्ज हो गया है, जिसके बाद से पुलिस अब इस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।
Next Story






