- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- विष्णुदेव साय के शपथ...
![विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे पीएम मोदी विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे पीएम मोदी](https://i0.wp.com/jantaserishta.com/wp-content/uploads/2023/12/Untitled-7-copy-36.jpg)
x
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसंबर को शपथ लेंगे। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर 2 बजे से मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा
कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।
Next Story