Top News

बेटी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही मां-बाप गिरफ्तार, हत्या की वजह का हुआ खुलासा 

Nil dhankar
2 Dec 2023 5:33 PM IST
बेटी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही मां-बाप गिरफ्तार, हत्या की वजह का हुआ खुलासा 
x

जांजगीर-चाम्पा। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पिसौद में ऑनर किलिंग की घटना सामने आई है। नाबालिग बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता और उसकी सौतेली मां ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और पुलिस को गुमराह किया कि उसने आत्महत्या की है।

बीते 29 नवंबर को पुलिस को ग्राम के विजय ने पुलिस को जानकारी दी कि बीती रात उसकी बेटी की मौत हो गई है। ऐसा प्रतीत होता है कि उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक दिसंबर को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मालूम हुआ कि लड़की की मौत आत्महत्या नहीं है बल्कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो उसके पिता और सौतेली मां रेखा टूट गई और उन्होंने बेटी की हत्या की बात स्वीकार कर ली। उन्होंने बताया कि गांव के एक लड़के के साथ उनकी बेटी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। बेटी बार-बार समझाने के बाद भी नहीं मान रही थी। घटना की रात भी इस बात को लेकर उन्होंने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह विवाद करने लगी। तब दोनों ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story