Top News

व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वाले अरेस्ट, पंडरी पुलिस ने दबोचा

Nil dhankar
5 Dec 2023 7:02 PM IST
व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वाले अरेस्ट, पंडरी पुलिस ने दबोचा
x

रायपुर। जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आदित्य वर्मा ने पण्डरी थाने में शिकायत की थी कि वह जय हिन्द चौक के पास लोधीपारा रायपुर में रहता है तथा जय हिन्द चौक स्थित स्वयं के बर्तन दुकान का संचालन करता है। दिनांक 04.12.2023 को प्रार्थी तथा उसका छोटा भाई अपने दुकान के बगल में खडे़ थे, शाम करीबन 05.40 बजे पंडरी निवासी सम्मी एवं सुफरान दोपहिया वाहन में सवार होकर जयहिन्द चौक से लोधीपारा पंडरी की ओर जा रहे थे इसी दौरान प्रार्थी तथा उसके भाई को जय हिन्द चौक पर खड़े देख दोपहिया वाहन को रोककर सम्मी एवं सुफरान उनके तरफ जाकर उनसे अश्लील गाली गलौच करते हुए प्रार्थी के छोटे भाई पर उसकी हत्या करने की नियत से अपने पास रखे चाकू से उसके शरीर पर लगातार वार कर गंभीर रूप से चोटिल कर फरार हो गये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 384/23 धारा 294, 307, 34 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Next Story