Top News

पुलिस की गिरफ्त में इनामी नक्सली, कई वारदातों में रहा है शामिल

4 Jan 2024 12:04 PM GMT
पुलिस की गिरफ्त में इनामी नक्सली, कई वारदातों में रहा है शामिल
x

बीजापुर: जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत कुटरू पुलिस ने केतुलनार से एक दस हजार रुपये के ईनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को भैरमगढ़ ब्लॉक के कुटरू थाना से थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टुकड़ी एरिया डॉमिनेशन व पेट्रोलिंग पर केतुलनार की …

बीजापुर: जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत कुटरू पुलिस ने केतुलनार से एक दस हजार रुपये के ईनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को भैरमगढ़ ब्लॉक के कुटरू थाना से थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टुकड़ी एरिया डॉमिनेशन व पेट्रोलिंग पर केतुलनार की ओर निकली हुई थी।

इसी दरमियान केतुलनार के जंगल से एक जनमिलिशिया सदस्य लिंगा कुंजाम (32) गढ़मेरिपारा केतुलनार को पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक 28 नवंबर 2023 को पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने की नीयत से दरभा कच्चे मार्ग पर आईईडी प्लांट करने की घटना में शामिल था। गिरफ्तार नक्सली 11 जनवरी 2022 को केतुलनार गढ़मेरिपारा के ग्रामीण की हत्या व 4 फरवरी 2023 को मंगापेटा के पास गिट्टी परिवहन कर रही हाईवा वाहन में आगजनी की घटना में शामिल था।

पकड़े गए नक्सली की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। पकड़े गए नक्सली के विरुद्ध थाना कुटरू में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर न्ययालय बीजापुर में पेश किया गया है।

    Next Story