Top News

नदी में शख्स की मौत, पहुंचा था नहाने 

12 Jan 2024 3:46 AM GMT
नदी में शख्स की मौत, पहुंचा था नहाने 
x

कोरबा। कोरबा में अहिरन नदी में नहाने उतरा एक व्यक्ति दरश राम यादव (45 साल) पानी में डूबकी लगाने के बाद बाहर ही नहीं निकला। आसपास नहा रहे लोगों ने उसकी खोजबीन की और बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया। घटना …

कोरबा। कोरबा में अहिरन नदी में नहाने उतरा एक व्यक्ति दरश राम यादव (45 साल) पानी में डूबकी लगाने के बाद बाहर ही नहीं निकला। आसपास नहा रहे लोगों ने उसकी खोजबीन की और बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया। घटना बांकीमोंगरा थाना अंतर्गत बल्गी मोड़ के पास अहिरन नदी में हुई।

बताया जा रहा है कि सुराकछार बस्ती निवासी दरश राम यादव अहिरन नदी में नहाने पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि कपड़ा उतार कर वह पानी में उतरा और डूबकी लगाया। इसके बाद वापस नहीं आया। जब आसपास नहा रहे कुछ लोगों ने देखा कि दरश बाहर नहीं निकला है। इसके बाद आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी।

जानकारी के बाद मौके पर मृतक के परिजन पहुंचे। जहां परिजनों और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। नदी से शव को बाहर निकाल सीढी पर रखा और जांच की गई, लेकिन तब तक दरश राम की मौत हो चुकी थी।

    Next Story