Top News

पागल कुत्ते का आतंक, हमले में बुजुर्ग महिला घायल 

Nil dhankar
12 Dec 2023 1:01 PM IST
पागल कुत्ते का आतंक, हमले में बुजुर्ग महिला घायल 
x

जगदलपुर। आज सुबह परपा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरेंगा में रहने वाली एक 65 वर्षीय महिला पर एक पागल कुत्ते ने हमला कर दिया। उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया।

परिजनों ने बताया कि कुरेंगा निवासी मिटकी पति बुधराम मंगलवार की सुबह अपने आस-पड़ोस की महिलाओं के साथ घर के पास बने सोसायटी में राशन का सामान लेने के लिए जा रही थीं। जैसे ही घर से कुछ दूरी पर पहुंची, अचानक से पीछे से आ रहे कुत्ते ने महिला के हाथ को काट लिया, साथ चल रही महिलाएं उसे छोडक़र भाग निकलीं। किसी तरह से लोगों ने कुत्ते की चपेट से महिला को बचाया। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। महिला को तत्काल उपचार के लिए मेकाज लाया गया।

Next Story