Top News

सिंहदेव मामले में चुप रही कुमारी शैलजा, बृहस्पत सिंह ने फिर लगाया गंभीर आरोप

Nilmani Pal
13 Dec 2023 8:08 AM GMT
सिंहदेव मामले में चुप रही कुमारी शैलजा, बृहस्पत सिंह ने फिर लगाया गंभीर आरोप
x

रायपुर। कांग्रेस पार्टी ने भले ही अपने नेताओं को सार्वजनिक बयानबाजी और बड़े नेताओ के पर टीका-टिप्पणी नहीं करने की नसीहत दी हो लेकिन इस नसीहत का पूर्व विधायक और सरगुजा के नेता बृहस्पत सिंह पर असर पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है। पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह लगातार प्रदेश की प्रभारी कुमारी शैलजा और पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पर हमलावर है।

वही अब इस नोटिस के जवाब में उन्होंने एक बार फिर से कुमारी शैलजा और टीएस सिंहदेव पर प्रहार किया है। उन्होंने दोनों नेताओ को हार का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि टीएस सिंहदेव का इस्तीफा देना और फिर चार पन्नों का पत्र जारी करना पार्टी के लिए नुकसानदेह साबित हुआ। इस दौरान सिंहदेव लगातार सरकार के खिलाफ बयान दे रहे थे। लेकिन इन चीजों की जानकारी कुमारी शैलजा ने हाईकमान को नहीं दी। इन्ही वजहों से पार्टी की प्रदेश में हार हुई।

Next Story