Top News

बहू को आत्महत्या के लिए उकसाया, बांझ कहने वाला जेठ गिरफ्तार

Nil dhankar
2 Dec 2023 5:44 PM IST
बहू को आत्महत्या के लिए उकसाया, बांझ कहने वाला जेठ गिरफ्तार
x

राजनांदगांव। आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की। आरोपी द्वारा अपने भाई बहू की संतान नहीं होने पर तुम बांझ हो बोलकर ताना मारता था। बांझ बोलकर ताना मारने से परेशान होकर मृतिका रेखाबाई नेताम ने अपने घर कमरा के प्यार में गमछा से फांसी लगाकर आत्महत्या किया।

अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से आरोपी फरार था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 1 सितंबर 2022 को सूचक निर्मल नेताम पिता स्वण् अंजोरीराम नेताम 48 साल साकिन बिटेझर की रिपोर्ट पर थाना खडग़ांव में मर्ग क्रण् 37ध्23 धारा 174 जाफौ कायम कर जांच कार्रवाई में लिया गया। मर्ग जांच दौरान ज्ञात हुआ कि मृतिका रेखाबाई नेताम को बच्चा नहीं होने से बांझ हो बोलकर आरोपी प्रेमसिंह नेताम 53 साल साण् बिटेझर द्वारा उलाहनाध्ताना मारकर प्रताडित करता था।

आरोपी की दुष्प्रेरणा से मृतिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जांच पर अपराध धारा 306 भादवि का घटित होना पाए जाने से अपराध क्रण् 84ध्23 धारा 306 भादवि कायम कर विवेचना कार्रवाई में लिया गया। मामला गंभीर प्रकृति का होने से मोहला.मानपुर.अंण् चौकी पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के निर्देशनए अतिण् पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला एवं पुलिस अनुण् अधिण् मानपुर मयंक तिवारी के मार्गदर्शन एवं थाना खडग़ांव प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार यादव के नेतृत्व में आरोपी की पतासाजी हेतु टीम गठित किया गया। आरोपी के सकुनत से फरार था। घर आने की सूचना मिलने पर आरोपी प्रेमसिंह नेताम को अभिरक्षा में लिया गयाए जिसे पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर 30 नवंबर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय अंण् चौकी में पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी करने पर जिला जेल राजनांदगांव निरूध्द किया गया।

Next Story