
रायपुर। आज 10 जनवरी "विश्व हिंदी दिवस" है,भारत साहित पूरे विश्व में आज हिंदी दिवस धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। विश्व हिंदी दिवस हम भारतियों के लिए विशेष दिन है क्योंकि एक यही हिंदी है जो सबसे सहज,सरल,शालीन और मर्यादित भाषा है।यही हमारी अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है,हमारे विचार हमारी मनोवृतियाँ,हमारे हाव-भाव,हमारे मनोभावों …
रायपुर। आज 10 जनवरी "विश्व हिंदी दिवस" है,भारत साहित पूरे विश्व में आज हिंदी दिवस धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। विश्व हिंदी दिवस हम भारतियों के लिए विशेष दिन है क्योंकि एक यही हिंदी है जो सबसे सहज,सरल,शालीन और मर्यादित भाषा है।यही हमारी अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है,हमारे विचार हमारी मनोवृतियाँ,हमारे हाव-भाव,हमारे मनोभावों की सबसे सुंदर माध्यम है।हिंदी के द्वारा हम अपने आचार विचार को सरल सहज रूप में व्यक्त करते हैं।जिसको हर कोई बड़ी आसानी से समझ सकता है।
विश्व हिंदी दिवस को मनाने का कारण-
विश्व हिंदी दिवस मनाये जाने का मात्र एक ही कारण है और वह है,हिंदी का पूरे विश्व में प्रचार-प्रसार करने ताकि इसकी लोकप्रियता बनी रहे।इसका प्रभाव और महत्व हमेशा बढ़ता रहे।हिंदी हमारी सांस्कृतिक विरासत है, हमारी पहचान है,हमारे एकता का परिचायक है।एक मात्र यही हिंदी है जो हमे आपस में एक सूत्र में बाँध के रखती है।हमे मान-सम्मान मर्यादा शालीनता सिखाती है।
विश्व हिंदी दिवस कब से मनाया जा रहा है-
10 जनवरी सन 1975 को नागपुर में पहला विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित हुई।इसके बाद मॉरिशस, त्रिनिदाद और टोबैगो, यूनाइटेड किंगडम, सूरीनाम, अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका में ११ ऐसे सम्मलेन भी हुए।इस प्रकार से हिंदी को पूरे विश्व में प्रसार-प्रसार करने के लिए और १० जनवरी को विशेष दिन मानते हुए हमारे देश के तात्कालीन प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी ने 2006 में हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की।उसके बाद विदेश मंत्रालय ने सबसे पहले 10 जनवरी को विदेश में विश्व हिंदी दिवस 2006 में मनाया। और तब से लेकर आज तक 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जा रहा है।इसका मूल उद्देश्य यही रहा कि हिंदी भाषा को जन-जन तक पहुंचाना और इसको अंतर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में दर्जा दिलाना है।
हिन्दी भाषा कहाँ-कहाँ बोली जाती है-
हिंदी भाषा भारत के अलावा नेपाल, गुयाना, मॉरिशस, त्रिनिदाद और टुबैगो, सूरीनाम और फिजी में भी बोली जाती है।यहाँ पर हिंदी दिवस कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया जाता है।हिंदी को बढ़ावा देने के लिए हिंदी विषय पर कविता कहानी लेखन प्रतियोगिता कराई जाती है।साथ ही साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।
अशोक पटेल "आशु"
मेघा,धमतरी छ ग
