Top News

दादा फिर पिता अब पोता भी बन गए विधायक

Nil dhankar
4 Dec 2023 7:32 AM IST
दादा फिर पिता अब पोता भी बन गए विधायक
x

जांजगीर। अकलतरा से नव निर्वाचित विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह अपने घर से तीसरी पीढ़ी के विधायक हैं। उनकी मां शुभा सिंह जब बहू बनके आईं तो राघवेंद्र के दादा और शुभा सिंह के ससुर राजेंद्र कुमार सिंह विधायक थे। बाद में उनके पिता राकेश कुमार सिंह अकलतरा से विधायक चुने गए। और अब तीसरी पीढ़ी के राघवेंद्र कुमार सिंह अकलतरा से विधायक चुने गए हैं।

विधायक सिंह ने बताया कि क्षेत्र की जनता से पापा का विशेष लगाव था। लोगों से उनके लगाव का फायदा मिला है, लोगों ने परिवार को अपना आशीर्वाद दिया है, साथ ही मां शुभा सिंह का योगदान भी बहुत है। राघवेंद्र कुमार सिंह निर्वाचन प्रमाण पत्र लेने के लिए अपनी मां शुभा ​िंसंह और पत्नी पल्लवी सिंह के साथ पहुंचे थे।

Next Story