Top News

राज्यपाल हरिचंदन ने विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री नियुक्त किया, केबिनेट गठन के लिए किया आमंत्रित

jantaserishta.com
10 Dec 2023 1:36 PM GMT
राज्यपाल हरिचंदन ने विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री नियुक्त किया, केबिनेट गठन के लिए किया आमंत्रित
x

रायपुर: राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने वर्ष 2023 की छत्तीसगढ़ राज्य नव गठित विधानसभा के अपनेे नव निर्वाचित विधायकों की सर्वसम्मति से, प्रदेश विधायक दल का नेता विष्णुदेव साय को चयनित किये जाने संबंधित पत्र सौंपा और नई सरकार बनाने के लिए अपना दावा प्रस्तुत किया।

आज विधायक दल की बैठक के उपरांत हमारे नेता श्री @vishnudsai जी और @BJP4CGState के निर्वाचित सदस्यों के साथ आदरणीय @GovernorCG श्री @BiswabhusanHC जी से राजभवन में मुलाकात की।

इस दौरान विधायक दल के नेता चुने गए विष्णुदेव साय जी को हम सभी का समर्थन प्रकट करते हुए माननीय राज्यपाल… pic.twitter.com/uYCuPuu0M6

— Dr Raman Singh (@drramansingh) December 10, 2023

राज्यपाल श्री हरिचंदन ने विष्णुदेव साय को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत के संविधान की धारा 164 के तहत विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री नियुक्त करने संबंधित पत्र प्रदान किया और केबिनेट गठन के लिए आमंत्रित किया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल, मनसुख मांडविया, ओम माथुर सहित नवनिर्वाचित विधायक, पदाधिकारीगण एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे।

विष्णु देव साय के छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री चुने जाने पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रमन सिंह ने कहा, “यह एक बड़ी उपलब्धि है। एक योग्य आदमी को मुख्यमंत्री के पद का दायित्व मिला है… विष्णु देव साय एक नए दायित्व में निश्चित रूप से सफल होंगे… संगठन में सबकी भूमिका तय रहती है… डिप्टी सीएम के दो पदों के बारे में चर्चा हुई है…”

#WATCH | Chhattisgarh Chief Minister-designate Vishnu Deo Sai says, “BJP has always respected the Tribal community…It is the BJP that has formed a separate Ministry for the welfare of the Tribals…Inquiry & investigation will be done for all the irregularities that have… pic.twitter.com/9xKbTOKthn

— ANI (@ANI) December 10, 2023

Next Story