Top News

पूरे साहू समाज का वोट मुझे मिला, ताम्रध्वज साहू ने लगाए EVM में मैनिपुलेट के आरोप

Nil dhankar
14 Dec 2023 10:15 AM IST
पूरे साहू समाज का वोट मुझे मिला, ताम्रध्वज साहू ने लगाए EVM में मैनिपुलेट के आरोप
x

दुर्ग। कांग्रेस नेता लगातार ईवीएम को एक बार फिर कटघरे में खड़े कर रहे हैं। अब पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने EVM पर सवाल उठाए हैं।

पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 में EVM में मैनिपुलेट किया गया है, जेसा कि हर चुनाव में होता है। उन्होंने क्षेत्र की जनता का हवाला देते हुए कहा कि लोग कहते हैं वोट कांग्रेस को ही दिए हैं। मुझे अपने विधानसभा में वोट पूरे साहू समाज का वोट मिला है। लेकिन EVM में कुछ अलग ही परिणाम देखने को मिल रहा है।

वहीं, पूर्ववर्ती भूपेश सरकार में नगरीय प्रशासन महकमे की जिम्मेदारी संभाल रहे शिव डहरिया ने भाजपा पर साहू समाज के वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना हे कि BJP साहू समाज से CM बनाने की बात करती थी, लेकिन अब विष्णुदेव साय को सीएम बना दिया। BJP से साहू समाज को धोखा मिला है।

Next Story