Top News

महिला चोर गिरफ्तार, सूने मकान को बनाया निशाना

4 Jan 2024 1:12 PM GMT
महिला चोर गिरफ्तार, सूने मकान को बनाया निशाना
x

जगदलपुर: सूने मकान से जेवरात चोरी के आरोपियों को पकड़ने के साथ ही चोरी किये गए जेवरात को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थीया सपना अवस्थी निवासी वृन्दावन कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 दिसम्बर 2023 से 2 जनवरी 2024 के मध्य कोई अज्ञात चोर द्वारा घर का …

जगदलपुर: सूने मकान से जेवरात चोरी के आरोपियों को पकड़ने के साथ ही चोरी किये गए जेवरात को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थीया सपना अवस्थी निवासी वृन्दावन कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 दिसम्बर 2023 से 2 जनवरी 2024 के मध्य कोई अज्ञात चोर द्वारा घर का लाकर तोडक़र तिजोरी में रखे सोने चांदी के जेवरात एक नग सोने का चेन, एक नग सोने का मंगलसूत्र, चार नग सोने की अंगूठी, नौ नग बच्चे का सोने का लॉकेट, दो जोड़ी चांदी का पायल कुल कीमती करीबन 1लाख 10 हजार रूपये को चोरी कर ले गए हैं।

जांच के दौरान आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, पूछताछ के आरोपियों द्वारा अपराध घटित करना कबूल करने से चोरी की गई सोने-चांदी के जेवरात 1लाख 10 हजार रूपये को पेश कर जब्त कर आरोपियों साक्षी अवस्थी एवं अभिषेक राव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में न्यायालय मे पेश किया गया।

    Next Story