Top News

कल आएगा एग्जैक्ट पोल : नारायण चंदेल

Nilmani Pal
2 Dec 2023 12:11 PM IST
कल आएगा एग्जैक्ट पोल : नारायण चंदेल
x

रायपुर। छग के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का बयान सामने आया है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सत्ता से कल विदाई होगी। मुख्यमंत्री ने केवल पत्र लिखा हैं। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का कीर्तिमान बनाया है। छत्तीसगढ़ के प्रति कोई विजन नहीं रखा। कांग्रेस हाईकमान कैसे खुश रहे, पूरा पांच साल तो इसी में निकाल दिया। भ्रष्टाचार का पैसा है, गठ्ठा बांध कर उन्होंने हाईकमान को भेजा है। छत्तीसगढ़ को बंगाल बना दिया है।

वहीं, कल होने वाले मतगणना को लेकर बीजेपी नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा, कि एग्जिट पोल, एग्जैक्ट पोल नहीं है। 2018 में भी एग्जिट पोल आया था। हमें कहां उम्मीद थी कि हम इतने नीचे आ जाएंगे। उस समय तो 40 से 45 सीटें बीजेपी की आएगी ऐसा बताया गया था। लेकिन, इस बार मतगणना के बाद चीजें साफ हो जाएंगी।

मतगणना के बाद नेताओ के सर्टिफिकेट लेकर रायपुर पहुंचने की चर्चाओं पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कल की परिस्थितियों पर निर्भर हैं। प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी आज रायपुर आएंगे ये संभावित हैं इसके बाद दिशा निर्देश जारी करेंगे।

Next Story