Top News

सेवानिवृत्त भृत्य शैलेश श्रीवास्तव को दी गई भावभिनी विदाई

Nilmani Pal
2 Dec 2023 9:17 AM GMT
सेवानिवृत्त भृत्य शैलेश श्रीवास्तव को दी गई भावभिनी विदाई
x

महासमुंद। जिला कोषालय महासमुंद के अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा शैलेश श्रीवास्तव भृत्य जिला कोषालय महासमुंद को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति उपरांत भावभिनी विदाई दी गई।

जिसमें वरिष्ठ कोषालय अधिकारी संजय कुमार चौधरी द्वारा शैलेश श्रीवास्तव को जिला कोषालय परिवार की ओर से श्रीफल शाल एवं पुष्प गुच्छ भेट कर अच्छे स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना किए। विदाई समारोह में कोषालय परिवार के सभी सदस्यों के साथ होमगार्ड के कांस्टेबल एवं जिला बल के भी सदस्य मौजूद थे।

Next Story