Top News

ढाबा संचालक के बेटे पर चाकू से हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार

Nil dhankar
6 Dec 2023 5:30 PM IST
ढाबा संचालक के बेटे पर चाकू से हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार
x

रायपुर। ढाबा संचालक के बेटे पर चाकू से हमला हुआ है. सुजीत कुमार ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दोंदेकला हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में रहता है तथा ढाबा संचालित करता है। हाऊसिंग बोर्ड कालोनी स्थित काम्पलेक्स के सामने प्रार्थी का पुत्र आकाश दीप, दीपक ऊंराव, हेमंत साहू एवं उनके अन्य साथी आपस में हंसी मजाक कर रहे थे, इसी दौरान किसी बात को लेकर दीपक ऊंराव, हेमंत साहू एवं उनके अन्य साथी अपने पास रखें चाकू से प्रार्थी के पुत्र आकाश दीप के पेट मंे चाकू से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर फरार हो गये। जिसे प्रार्थी द्वारा उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध में क्रमांक 424/23 धारा 307, 34 भादवि. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Next Story