Top News
डीजीपी अशोक जुनेजा और मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने की सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात
Nil dhankar
11 Dec 2023 11:03 AM IST

x
रायपुर। डीजीपी अशोक जुनेजा और मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात की। साथ ही पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
बता दें कि मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियाँ जोरो पर है। साइंस कॉलेज मैदान पर तेज़ी से काम चल रहा है। 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह है।
नए और पुराने नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि महिला मंत्रियों की संख्या भी 1 से ज्यादा हो सकती है। संभावित मंत्रियों में रेणुका सिंह, गोमती साय, अरुण साव, अमर अग्रवाल, ओपी चौधरी, बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, अजय चंद्राकर, डोमनलाल कोरसेवाड़ा, गुरु खुशवंत, विजय शर्मा, गजेंद्र यादव, केदार कश्यप, विक्रम उसेंडी और लता उसेंडी शामिल है।
Next Story






