Top News

सीएम विष्णुदेव साय को बधाई देने अतिथि गृह पहुना में उमड़ी भीड़

Nil dhankar
11 Dec 2023 11:00 AM IST
सीएम विष्णुदेव साय को बधाई देने अतिथि गृह पहुना में उमड़ी भीड़
x

रायपुर। विष्णुदेव साय के बीजेपी विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद राज्य अतिथि गृह पहुना को अस्थाई सीएम निवास बनाया गया है. विष्णुदेव साय पहुना में मौजूद हैं. उन्हें सुबह से ही बधाई देने बड़ी कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं. समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने बधाई देने अस्थाई मुख्यमंत्री निवास को बैनर पोस्टर से पाट दिया है. वहीं निवास में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं.

शपथ ग्रहण साइंस कॉलेज मैदान में

छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को शपथ लेंगे. मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे. साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है. वहीं देर रात शपथ ग्रहण की तैयारी का जायजा लेने विधायक विजय शर्मा, विधायक ओपी चौधरी, विधायक सुशांत शुक्ला, भूपेंद्र सवन्नी, अनुराग अग्रवाल सहित कई नेता साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे थे.

Next Story