Top News

जांजगीर पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए

Nilmani Pal
1 Dec 2023 8:38 AM GMT
जांजगीर पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए
x

जांजगीर। विधानसभा चुनाव के लिए 5 राज्यों में मतदान संपन्न हो चुके हैं। इसके साथ ही अब नेता से लेकर मंत्री किसान व आमदमी सभी को नतीजे का इंतजार है। वहीं जांजगीर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में 3 नवंबर को मतगणना होगी। जिसमें मतगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। स्ट्रांग रूम में जिले के 3 विधानसभा क्षेत्रों जांजगीर-चाम्पा, अकलतरा और पामगढ़ के लिए 14-14 टेबल लगाए गए हैं। इसके साथ ही मतगणना के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार 3 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 3 कक्ष बनाए गए हैं, वहीं अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना कक्ष में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक चीजें प्रतिबंधित की गई है।

अपर कलेक्टर एसपी वैद्य ने बताया कि 3 नवंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। पहले डाक मतपत्र की गिनती होगी, फिर EVM से काउंटिंग की जाएगी।

Next Story