Top News

माना बाल सुधार गृह से भागे 7 बाल अपराधी, बड़ी लापरवाही 

Nil dhankar
10 Dec 2023 2:21 PM IST
माना बाल सुधार गृह से भागे 7 बाल अपराधी, बड़ी लापरवाही 
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना स्थित बाल सुधार गृह से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, माना स्थित बाल सुधार गृह से हत्या के आरोपी सहित 7 नाबालिग अपराधी फरार हो गए हैं।

इसे सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला माना जा रहा है। पता चला है कि, रविवार सुबह 6 बजे ये सभी बाल अपराधी फरार हुए हैं। सभी आरोपी हत्या या हत्या के प्रयास के आरोप में बाल सुधार गृह में बंद बताए जा रहे हैं। माना पुलिस इन फरार बालकों की तलाश में जुट गई है।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरो के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर ।

Next Story