Top News
छत्तीसगढ़ में बदले जाएंगे कांग्रेस अध्यक्ष, आज AICC में बैठक
Nil dhankar
8 Dec 2023 6:52 AM IST

x
रायपुर। राजस्थान,मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष बदले जाएंगे। आज दिल्ली में बड़ी बैठक है। जिसमें पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज शामिल होंगे। बताया कि जा रहा है कि इस बैठक में हार की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को देखते आलाकमान बड़े बदलाव कर सकती है। यह बैठक दोपहर लगभग 2.30 बजे बैठक शुरू होगी।
दीपक बैज ने कल कहा था कि…
प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता दिल्ली जा रहे हैं। लगभग 2:30 बजे दिल्ली में बैठक होगी। बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, माननीय भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के संबध में चर्चाएं होंगी, समीक्षा की जाएगी।
Next Story






