Top News

कांग्रेस विधायक का रील्स वायरल, पत्नी ने किया FB में पोस्ट 

Nil dhankar
1 Dec 2023 1:54 PM IST
कांग्रेस विधायक का रील्स वायरल, पत्नी ने किया FB में पोस्ट 
x

जशपुर। विधानसभा चुनाव के लिए 7 और 17 नवंबर को मतदान हो गया है। अब इसका परिणाम 3 दिसंबर को आ जएगा, इससे पहले विधायक और मंत्री प्रचार-प्रसार करते हुए नजर आ रहे थे। मतदान होते ही सब रिलेक्स जोन में दिखाई दे रहे हैं और कुछ तो इतना ज्यादा रिलेक्स हो गए कि, रील बनाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो डाल रहे हैं।

जशपुर से कांग्रेस विधायक विनय भगत ने पत्नी के साथ रील बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद से यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वैसे भी विधायक विनय अपने डांस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही कुछ किया।

Next Story