Top News

चुनाव में मुराद पूरी होने पर कांग्रेस नेता ने दी 11 बकरों की बलि

Nil dhankar
14 Dec 2023 4:00 PM IST
चुनाव में मुराद पूरी होने पर कांग्रेस नेता ने दी 11 बकरों की बलि
x

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और दंतेवाड़ा जिले के कांग्रेस नेता राजकुमार तामो घुटने के बल मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे। मन्नत पूरी होने पर उन्होंने 11 बकरों की बलि चढ़ाई। उन्होंने बताया कि चुनाव से पहले माता से मन्नत मांगी थी कि उनके प्रभार वाले बीजापुर और गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी जीत दर्ज करें। माता ने उनकी मुराद पूरी की, इसलिए मन्नत के अनुसार उनके दर्शन किए।

राजकुमार तामो पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेहद करीबी माने जाते हैं। हालांकि कर्मा परिवार से इनकी शुरू से ही अनबन रही है। दंतेवाड़ा विधानसभा सीट से चुनाव में पार्टी के विरोध में काम करने को लेकर उन्हें संगठन ने नोटिस भी थमाया है। राजकुमार तामो ने बताया कि मुझ जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता को पार्टी ने बीजापुर और गुंडरदेही इन दो विधानसभा क्षेत्र का प्रभार दिया था। मैं काफी डरा हुआ था।

Next Story