Top News

सीएम विष्णु देव साय की मां बोली – आज मेरे बेटे को छत्तीसगढ़ की सेवा करने का मौका मिला, इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है

Nilmani Pal
10 Dec 2023 11:52 AM GMT
सीएम विष्णु देव साय की मां बोली – आज मेरे बेटे को छत्तीसगढ़ की सेवा करने का मौका मिला, इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है
x

रायपुर। विष्णु देव साय के छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री चुने जाने पर उनकी मां जशमनी देवी ने कहा, “आज मैं बहुत खुश हूं कि आज मेरे बेटे को छत्तीसगढ़ की सेवा करने का मौका मिला है। इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है।”

#WATCH रायपुर: छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बनने पर विष्णुदेव साय ने कहा, “मैं पूरी ईमानदारी के साथ सबके विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा और ‘मोदी की गारंटी’ के तहत छत्तीसगढ़ की जनता से किए गए वादे पूरे किए जाएंगे। पहला काम 18 लाख आवास देने का होगा।” pic.twitter.com/RtA8Pju297

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 10, 2023


किसान से सीएम बनने का सफर

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। रायपुर के बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है। साय राजभवन पहुंच गए हैं। वहां सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। मुख्यमंत्री बनते ही किसानों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि, दो साल का बकाया धान का बोनस 25 दिसंबर को देंगे।

विष्णुदेव साय कुनकुरी से विधायक और बड़े आदिवासी नेता हैं। वे 2 बार छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। चुनावी रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि इन्हें जिताइए, मैं इनको बड़ा आदमी बना दूंगा। बैठक से पहले रमन सिंह ने कहा- छत्तीसगढ़ में डिप्टी सीएम का पद भी हो सकता है।

Next Story