Top News

जगन्नाथ मंदिर दर्शन करने पहुंचे सीएम विष्णु देव साय

Nil dhankar
13 Dec 2023 10:17 AM IST
जगन्नाथ मंदिर दर्शन करने पहुंचे सीएम विष्णु देव साय
x

रायपुर। शपथ लेने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं बलराम जी की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित रहे।

जगन्नाथ मंदिर दर्शन करने पहुंचे सीएम विष्णु देव साय

बता दें कि छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री का चयन कर लिया गया है। भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कुनकुरी से विधायक विष्णुदेव साय को प्रदेश की कमान सौंप दी गई है। विष्णुदेव साय आज राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए पहुँचने वालों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस व एकनाथ शिंदे, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, मेघालय के सीएम कोनराड सरमा, नागालैंड के सीएम नेफियू रियो और नागालैंड के डिप्टी सीएम वाई. पट्टन का नाम शामिल है।

Next Story