Top News

मुख्य सचिव जैन और डीजीपी जुनेजा साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे, शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का लिया जायज़ा

Nil dhankar
12 Dec 2023 12:06 PM IST
मुख्य सचिव जैन और डीजीपी जुनेजा साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे, शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का लिया जायज़ा
x

रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन और डीजीपी अशोक जुनेजा ने आज साइंस कॉलेज मैदान पहुंच मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायज़ा लिया और अधिकारियों को सभी काम समय पर पूरे करने के निर्देश दिये।

Image

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे।

कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

Next Story