Top News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बालोद जिले को देंगे बड़ी सौगात

16 Jan 2024 8:01 PM GMT
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बालोद जिले को देंगे बड़ी सौगात
x

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान सीएम साय 174 करोड़ 93 लाख रुपए की अलग-अलग 74 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद बालोद जिले का उनका ये पहला दौरा है। इस दौरान वे तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान सीएम साय 174 करोड़ 93 लाख रुपए की अलग-अलग 74 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद बालोद जिले का उनका ये पहला दौरा है। इस दौरान वे तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन विभाग, आदिवासी विकास विभाग और लोक निर्माण विभाग के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे।

दरअसल, मुख्यमंत्री साय गुण्डरदेही पहुंचने के बाद सबसे पहले जेएलएम अंग्रेजी माध्यम स्कूल परिसर में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद वे जेएलएम अंग्रेजी माध्यम स्कूल मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान वे वहां लगाए गए स्टालों का निरीक्षण करने के अलावा सरकार के योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण भी करेंगे।

    Next Story