CG Election Result 2023: छत्तीसगढ़ का पहला रुझान कांग्रेस के पक्ष में

रायपुर: चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। EVM से पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस रुझानों में आगे।
छत्तीसगढ़ में 34 सीटों का रुझान आया, 20 में कांग्रेस तो 14 सीटों पर भाजपा आगे।
90 सीटों वाले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का कब्जा है। वहीं, भाजपा इस बार बड़ी जीत का दावा कर रही है। 2018 विधानसभा चुनाव के दौरान सत्तारूढ़ भाजपा को सिर्फ 15 सीटें ही मिल सकी थीं। जबकि, कांग्रेस ने 68 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। खास बात है कि भाजपा ने अब तक सीएम चेहरे का ऐलान नहीं किया और कांग्रेस सीएम भूपेश बघेल के नाम पर ही भरोसा जता रही है।
#WATCH भिलाई(छत्तीसगढ़): चुनाव परिणाम पर छत्तीसगढ़ के मंत्री और कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा, “प्रदेश में हमने 75 पार जाने का नारा लेकर काम किया है तो हम 75 पार जाएंगे और हमारी सरकार पूरी मजबूती से यहां बनेगी।” pic.twitter.com/80OgsRmvhG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 3, 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






