- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- साय कैबिनेट की बैठक...
CG-DPR
साय कैबिनेट की बैठक शुरू, डिप्टी सीएम अरूण साव और विजय शर्मा मौजूद
Nilmani Pal
14 Dec 2023 7:46 AM GMT
![साय कैबिनेट की बैठक शुरू, डिप्टी सीएम अरूण साव और विजय शर्मा मौजूद साय कैबिनेट की बैठक शुरू, डिप्टी सीएम अरूण साव और विजय शर्मा मौजूद](https://i0.wp.com/jantaserishta.com/wp-content/uploads/2023/12/Untitled-30-copy-34-scaled.jpg)
x
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज यहां महानदी भवन नवा रायपुर में नई सरकार की प्रथम कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित हैं। सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट बैठक में सबसे पहले किसानों और गरीबों के हित में बड़े फैसले लिए जा सकते है। धान का बोनस -समर्थन मूल्य और पीएम आवास योजना के हितग्राहियो के खाते में पैसे डाले जाएंगे।
कैबिनेट फैसले की जानकारी देंगे 3 बजे – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रिपरिषद की बैठक उपरांत दोपहर 3 बजे छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय ऑडिटोरियम, नार्थ ब्लॉक (सेक्टर-19), नवा रायपुर अटल नगर में प्रेसवार्ता को सम्बोधित करेंगे।
Next Story