Top News

पार्षद प्रतिनिधि को व्यापारी ने दी जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज 

Nil dhankar
11 Dec 2023 5:31 PM IST
पार्षद प्रतिनिधि को व्यापारी ने दी जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज 
x

रायगढ़। रायगढ़ शहर में पार्षद प्रतिनिधि को जातिगत गाली-गलौज देने का मामला सामने आया है। पार्षद प्रतिनिधि खोलू सारथी ने एक व्यापारी पर यह आरोप लगाया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, कोतवाली में की गई शिकायत में पार्षद प्रतिनिधि खोलू सारथी ने एक व्यापारी पर आरोप लगाया है। मामला सड़क पर गंदा पानी छोड़ने से जुड़ा है। कुम्हार पारा के राजा हार्डवेयर संचालक ने वार्ड नंबर 5 बापू नगर के पार्षद प्रतिनिधि खोलू सारथी को फोन पर शिकायत की कि सुनील केडिया रोड पर गंदा पानी छोड़ रहा है।

हार्डवेयर संचालक के शिकायत के बाद पार्षद प्रतिनिधि खोलू सारथी ने सुनील केडिया को गंदे पानी को रोड में डालने से मना किया तो बात बढ़ गई। नगर निगम ने भी सुनील को इसके लिए नोटिस दिया है। इसके बाद भी रोड पर गंदा पानी छोड़ा जा रहा था।

पार्षद प्रतिनिधि खोलू का आरोप है कि बहस बढ़ गई तो सुनील केडिया और बेटे ने जातिसूचक गालियां देनी शुरू कर दी। दोबारा आपत्ति करने पर जान से मारने की भी धमकी दी। कई लोगों ने इस घटना को देखा है। इस मामले की शिकायत खोलू सारथी ने कोतवाली में की है।

Next Story