Top News
रायपुर-धमतरी रोड में बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो की हालत नाजुक
Nil dhankar
14 Dec 2023 11:37 AM IST

x
रायपुर। रायपुर-धमतरी मार्ग पर आज तड़के रायपुर से धमतरी जा रही सवारी बस दुर्घटना का शिकार हो गई. राखी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे अंडर ब्रिज और इंडियन ढाबा के बीच घटित दुर्घटना में चालक और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
फ़िलहाल इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है. अन्य यात्री सुरक्षित है. दूसरे बस से सभी को रवाना किया गया. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हादसा राखी थाना क्षेत्र में हुआ है.
Next Story






