Top News

50-52 सीटें जीतकर छत्तीसगढ़ में सरकार बनाएगी बीजेपी, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह बोले

jantaserishta.com
2 Dec 2023 2:51 PM IST
50-52 सीटें जीतकर छत्तीसगढ़ में सरकार बनाएगी बीजेपी, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह बोले
x

रायपुर: भाजपा नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा, “एग्जिट पोल के नतीजे अपने आप में सारी स्थिति को स्पष्ट कर रहे हैं। कांग्रेस किस तरह गिरावट की तरफ जा रही है। एग्जिट पोल रुझान दिखाता है और रुझान ये है कि कांग्रेस की लोकप्रियता में ज़बरदस्त गिरावट आई है। भाजपा के पक्ष में रुझान बढ़ रहा है। कम से कम 50-52 सीटें भाजपा जीतेगी और स्पष्ट बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ में सरकार बनाएगी।”

8 बजे से होगी मतगणना – निर्वाचन पदाधिकारी

छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा, मतगणना की शुरुआत कल सुबह 8 बजे होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना की जाएगी और उसके आधे घंटे बाद 8:30 बजे से सभी ईवीएम के वोटों की गिनती की जाएगी।

सीएम बघेल ने नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सट्टेबाजी के अवैध कारोबार से जुड़े प्लेटफॉर्म, वेब, एपीके, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, यूआरएल आदि पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

#WATCH | Raipur, Chhattisgarh: On Assembly elections, Former CM and BJP leader Raman Singh says, “Exit polls are clearly stating how Congress is moving towards its downfall. They were talking about 68 seats and their graph is coming down to 40-42 seats…There is a downfall in… pic.twitter.com/YLYYNw1Hby

— ANI (@ANI) December 2, 2023

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story