CG-DPR
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले विष्णु देव साय ने अपनी माता का लिया आशीर्वाद
Nil dhankar
13 Dec 2023 10:43 AM IST

x
रायपुर। शपथ ग्रहण समारोह के पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी माता जी का आशीर्वाद लेने अपने पुरेना स्थित निवास स्थान पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी माता जसमनी देवी का आशीर्वाद लिया। अपने बेटे की सफलता से भावुक हुई माँ ने उन्हें अपने गले लगा लिया और आशीर्वाद दिया। फिर वे परिवार के अन्य सदस्यों से भी मिल रहे हैं।
भगवान जगन्नाथ के दरबार भी पहुंचे थे…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं बलराम जी की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित रहे।

Next Story






