Top News

अरुण साव दिल्ली रवाना, सीएम के नाम का ऐलान कभी भी

Nil dhankar
5 Dec 2023 11:10 AM IST
अरुण साव दिल्ली रवाना, सीएम के नाम का ऐलान कभी भी
x

रायपुर/दिल्ली। बीजेपी ने आज राजधानी दिल्ली में अहम बैठक बुलाई गई है। राज्यों के प्रभारियों की बैठक होगी। इस बैठक में सीएम फेस को लेकर चर्चा की जाएगी।

पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ये बैठक बुलाई है। वहीं, छत्तीसगढ़ विधायकों से मुलाकात कर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मानसुख मांडविया और सह प्रभारी नितिन नबीन दिल्ली लौटे चुके हैं। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी दिल्ली रवाना हो गए हैं। ऐसा माना जा रहा है, कि वे इस बैठक में शामिल हो सकते हैं।

Next Story