Top News

भिलाई स्टील प्लांट में एक और मजदूर घायल  

Nil dhankar
1 Dec 2023 9:54 AM IST
भिलाई स्टील प्लांट में एक और मजदूर घायल  
x

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में फिर एक हादसा हुआ है. एक ठेका काम के दौरान मजदूर हादसे का शिकार हो गया है. हादसे में ठेका मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. हादसे के बाद मजदूर को मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भिलाई सेक्टर 9 हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. लेकिन ठेका कंपनी ने मजदूर को भिलाई सेक्टर 9 हॉस्पिटल से प्राइवेट अस्पताल में ले गये हैं. जहां घायल मजदूर का इलाज जारी है.

भिलाई स्टील प्लांट के लोको रिपेयर शॉप में शाम करीब 5 बजे काम के दौरान एक मजदूर स्लिप करके गिर गया. जिससे मजदूर के बाएं पैर और बाएं हाथ में गंभीर चोट आई है. हादसे के कुछ समय के भीतर ही ठेका एजेंसी के लोग जख्मी मजदूर को वहां से लेकर प्राइवेट अस्पताल रवाना हो गए. घायल मजदूर का बीएम शाह हॉस्पिटल भिलाई में इलाज किया जा रहा है.

Next Story