Top News

रेप मामले में 70 साल का बुजुर्ग अरेस्ट, बच्ची से अनाचार कर हो गया था फरार

18 Jan 2024 9:45 PM GMT
रेप मामले में 70 साल का बुजुर्ग अरेस्ट, बच्ची से अनाचार कर हो गया था फरार
x

पखांजुर। पखांजुर इलाके से दुष्कर्म के दो अलग अलग मामले सामने आए हैं। पहले मामले में ग्यारह वर्षीय मासूम बच्ची दुष्कर्म का शिकार हुई है। जिसमे आरोपी 70 वर्ष का बताया जा रहा है। ग्यारह साल की मासूम बच्ची अपने माँ और बहन के साथ मवेशी चराने के लिए जंगल गई हुई थी। इसी बीच …

पखांजुर। पखांजुर इलाके से दुष्कर्म के दो अलग अलग मामले सामने आए हैं। पहले मामले में ग्यारह वर्षीय मासूम बच्ची दुष्कर्म का शिकार हुई है। जिसमे आरोपी 70 वर्ष का बताया जा रहा है।

ग्यारह साल की मासूम बच्ची अपने माँ और बहन के साथ मवेशी चराने के लिए जंगल गई हुई थी। इसी बीच बच्ची को जंगल मे अकेली देख गांव के सत्तर वर्षीय बुजुर्ग शिवपद मंडल ने ग्यारह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और वहां से भाग गया। मामले का खुलासा दूसरे दिन हुआ। जब बच्ची ने अपने परिजनों को घटना के सम्बंध में जानकारी दी। बच्ची ने बताया कि इसके पहले भी बुजुर्ग ने कई बार बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और खुलासा करने पर जान से मारने की धमकी देता था। मामले की जानकारी होते ही परिजनों ने तत्काल पखांजुर पुलिस थाना में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    Next Story